शुजालपुर | भारतीय सिंधु सभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक इंदौर में आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश अध्यक्ष शिवा कोटवानी, प्रदेश महिला शाखा की अध्यक्ष कविता इसरानी उपस्थित थे। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें खुशीराम आचार्य शुजालपुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।