भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
लंबे समय से पेंशनर्स संघ द्वारा सातवें वेतन मान की मांग की जा रही थी, इसकी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पेंशनर्स संघ की महापंचायत में की गई। पेंशनर्स पंचायत में शामिल हुए सिद्धनाथ सिंह परमार व भागीरथ परमार ने बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पेंशनर्स को सातवें वेतनमान के लाभ के संबंध में 1 जनवरी से केंद्र के अनुरूप 2.5 प्रतिशत के मान से ही राहत देना स्वीकार किया। वहीं 1 जनवरी 16 से मार्च 2018 तक के देय स्वत्वों के भुगतान संबंधी निर्णय वित्त विभाग से बातचीत उपरांत नीति निर्धारण की जा सकेगी। अप्रैल 18 से सातवें वेतनमान का लाभ निर्धारण व नकद भुगतान आदेश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे। पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधाजनक रूप से प्राप्त हो सके, इसके लिए पेंशनर्स बोर्ड बनाने का भी आश्वासन दिया गया। सीएम द्वारा की गई घोषणा ने पेंशनर्स संघ में हर्ष है।