पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 28 साल पहले स्कूल में खींचे फोटो का री टेक करने देश के अलग अलग शहरों से आए विद्यार्थी, फिर खिंचवाया वैसा ही फोटो

28 साल पहले स्कूल में खींचे फोटो का री-टेक करने देश के अलग-अलग शहरों से आए विद्यार्थी, फिर खिंचवाया वैसा ही फोटो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

बचपन की यादों को साझा करने, मिलने-मिलाने के आयोजन, तो पहले भी हुए, लेकिन शुजालपुर में 28 साल पहले स्कूल में खींचे फोटो का री-टेक करने की जिद लेकर देश के अलग-अलग इलाकों से विद्यार्थी पहुंचे और फिर वैसा ही फोटो खिंचवाया।

स्कूल में लिए गए यादगार फोटोग्राफ को हूबहू दोबारा रीटेक करने के लिए शुजालपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वर्ष 1989 में कक्षा दो में अध्ययनरत रहे, विद्यार्थियों ने 4 महीने साथियों को संपर्क कर तैयार किया।

आयोजन प्रभारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया खास बात ये कि सब विवाहित होकर पारिवारिक जिम्मेदारी व रोजगार के अलग-अलग सेवा क्षेत्रों में व्यस्त होने के बाद भी आयोजन के लिए पूर्व से तय तारीख पर तमाम व्यस्तता के बावजूद यादें ताजा करने रीयूनियन पार्टी में पहुंचे। कई लोगों ने 20 साल बाद एक-दूसरे को देखा और पहचाना। कोई दिल्ली, मुंबई, इंदौर, उज्जैन व भोपाल से आया, तो कोई राजस्थान व अन्य प्रांतों से भी आयोजन में शामिल होने के लिए यहां पहुंचा। कान्हा का वृंदावन गार्डन में आयोजित पूर्व छात्र परिषद मिलन समारोह में खास बात यह रही कि इन बच्चों को पढ़ाने वाले सभी मुख्य शिक्षक प्राचार्या संयुक्ता गायकवाड़, शिक्षक बाबूलाल परमार, विष्णु प्रसाद कुंभकार, श्यामा परमार, मंजू बिड़वाले, देवी सिंह राजपूत, स्कूल में पानी पिलाने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सावित्री बाई को भी आमंत्रित कर मंचासीन कर सम्मानित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजन में परिचय, स्कूल की प्रार्थना, गीत से शुरुआत हुई और मनोरंजन की क्लास में रोचक गेम्स के साथ बालसभा में एक-दूसरे को पनीशमेंट देने वाले आयोजन भी हुए। स्कूल समय व उसके बाद की बातें सुनाते हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। डॉक्टर, सॉफ्टवेयर, इंजीनियर, शासन से अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार, प्रतिष्ठित व्यापारी व मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, राजनेता, शिक्षक, उद्योगपति, गृहिणी, समाजसेवी बन चुके इन युवाओं ने आयोजन का समापन असमय मृत हुए अपने तीन सहपाठी साथियों को मौन श्रद्धांजलि देकर किया। आयोजन में छात्राओं में गृहस्थ जीवन बिता रही शिल्पा, मेघा, रेखा, अंकिता, नेहा, रुक्मणि, सोनाली, सोनिया सहित अकोदिया कृषि उपज मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, इंदौर के उद्योगपति प्रणव जैन व सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरिराज शर्मा, उज्जैन से ट्रेवल्स संचालक सरबजीत सलूजा व आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के ऑफिसर संदीप चौहान, भोपाल से एक्सिस बैंक एरिया मैनेजर नरेंद्र पाटीदार, सारंगपुर से दंत चिकित्सक डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह शुजालपुर से व्यवसायी अभिषेक अग्रवाल, सतमीत राजपाल, लक्ष्मण चौईथानी, सुशील मनवानी, राजेंद्र गंगवानी, राजेंद्र राठौड़, स्वप्निल जैन, शिक्षक पुष्पेंद्र सिसौदिया, निर्भय केशवाल, गजेंद्र चंदेल, पत्रकार पुरुषोत्तम पारवानी शामिल हुए। स्वागत भाषण रेखा खत्री ने दिया। संचालन गजेंद्र चंदेल ने किया। आभार प्रणव जैन ने माना।

1989 में लिया स्कूल का फोटो।

28 साल बाद इस तरह रिटेक किया गया नजारा।

खबरें और भी हैं...