पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राथमिक वर्ग में 149 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

प्राथमिक वर्ग में 149 स्वयंसेवकों ने लिया भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालापीपल | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वयं सेवकों के निर्माण एवं दक्षता वृद्धि हेतु प्राथमिक वर्ग का आयोजन नगर के राजा भोज मेमोरियल स्कूल में आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के कालापीपल एवं शुजालपुर तहसील के 149 स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग के समापन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हुकमसिंह देश प्रेमी ने की । वर्ग प्रतिवेदन वर्ग कार्यवाह रामेश्वर वर्मा ने प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता देवास विभाग कार्यवाह महेंद्र धनगर ने प्रशिक्षणार्थियों को संघ के कार्यों एवं उसके उद्देश्यों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा समापन अवसर पर वर्ग में अर्जित विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इनमें समता, नियुद्ध, सूर्य नमस्कार एवं पिरामिड आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...