पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर जयंती के एक दिन पहले पार्क का हुआ रंगरोगन

आंबेडकर जयंती के एक दिन पहले पार्क का हुआ रंगरोगन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

नगर के सिटी क्षेत्र स्थित आंबेडकर पार्क बंद रहने के कारण न तो वहां पर आने वाले लोगों के लिए उपयोग में आ रहा है और न इसका ठीक से रख रखाव किया जा रहा है। आंबेडकर जयंती के एक दिन पहले जिम्मेदारों को इसकी याद आई, तो रंगरोगन करा दिया। इस पार्क के पौधों तथा परिसर को साफ रखने की ओर ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह पूरी तरह से खराब हो गया है। इसमें जो पौधे लगाए थे वे भी धीरे-धीरे सूखने लगे हैं।

जब इस पार्क का निर्माण किया गया था तब ऐसा लगा था कि शायद डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से बना यह पार्क खूबसूरत गांधी पार्क की तरह बनाया जाएगा। तहसील तथा न्यायालय में आने वाले लोगों के बैठने के लिए अच्छी व्यवस्था होगी, लेकिन इस पार्क को बने करीब 15 साल बीत जाने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हर वर्ष 14 अप्रैल को जरूर आंबेडकर जयंती के समय इसके जीर्णोद्धार की बात उठती है, लेकिन उसके बाद ध्यान नहीं दिया जाता। इस बार भी एेसा ही हुआ। पार्षद रमेश कामरिया के अनुसार आंबेडकर पार्क पर शुरू से ही ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पार्क की स्थिति को सुधारने के लिए नपा परिषद की बैठक में अवगत करवाया जा सके। ताकि आने वाले समय में इस पार्क की दशा को सुधारा जा सके।

संदीप सणस, नपाध्यक्ष का कहना हैै कि नपा द्वारा आंबेडकर पार्क की स्थिति को लेकर पूर्व में विचार किया जा चुका है। पहले बाउंड्री का निर्माण किया था, यहां के लोगों के लिए उपयोगी हो, इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...