भाजपा-कांग्रेस व नपाकर्मियों ने मनाई जयंती
शुजालपुर | शनिवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 127 वी जयंती अंबेडकर पार्क शुजालपुर सिटी में अनुसूचित जाति मोर्चा, नगर पालिका परिषद द्वारा, कांग्रेस द्वारा अलग-अलग समय पर मनाई गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओम कछवाय सहित मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश सक्सेना, मंडल महामंत्री अनिल जैन सहित अन्य उपस्थित रहे। इसी तरह नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र जैन ने की। कार्यक्रम को पूरनलाल मालवीय, पारस चौपड़ा, रामसिंह मालवीय, कमलेश राठौर, अनिल जैन ने भी संबोधित किया। संचालन नपा स्वच्छता प्रभारी मोहन परमार ने किया। कांग्रेस जन भी जयंती अवसर पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। पूर्व नपाध्यक्ष रचना जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल सिंह राठौर, केदार मेवाड़ा, कैलाश सोनानिया, कैलाश उपलावदिया, लक्ष्मी नारायण, नीरज जैन, मनोहर जाटव, कृष्णा शास्त्री, अजयपाल सिंह जादौन उपस्थित रहे।