पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुबह से ही रही जाम की स्थिति, चालक परेशान

सुबह से ही रही जाम की स्थिति, चालक परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर | नगर के मंडी क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने जाम की स्थिति आम बात हो गई है। यहां पर रविवार की दिन सुबह 10 बजे के करीब एक के बाद एक लगातार दो ट्रेनों को निकालने के कारण प्रमुख मार्ग का यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया।

इस प्रकार की स्थिति इस स्थान पर आए दिन बनती है। रविवार को साप्ताहिक हाट होने तथा साथ ही शादी-विवाह का दौर शुरू होने के साथ सोमवार को अमावस्या होने के कारण सुबह से वाहनों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। पूर्व में तो इस प्रकार की स्थिति नहीं बने, इसके लिए यातायात पुलिस का जवान तैनात कर दिया जाता था, लेकिन अब तो वह भी नहीं दिखाई देते है। रमेश वर्मा का कहना है कि कई बार लोगों द्वारा अपने वाहन सड़क तक खड़े कर देने के कारण भी इस प्रकार की स्थिति बनती है थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति का कहना है कि लोगों को वाहन सड़क के किनारे लगाना चाहिए। कई दुकानदारों द्वारा इस और ध्यान नहीं देने के कारण नगर की यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। इसको गंभीरता से लेकर इसके लिए उचित कदम उठाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...