नाले की सफाई नहीं होने से दुकानदार परेशान
नपा में शिकायत भी दर्ज करवाई, पर नहीं दिया ध्यान
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर
नगर के सिटी मंडी के बीच फोरलेन मार्ग पर बना नाले की नियमित सफाई नहीं होने के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर दुकानदारों द्वारा नपा में शिकायत भी दर्ज करवाई, लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लेने के कारण अब दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस प्रकार की स्थिति प्रेमनगर कॉलोनी चौराहे पर देखी जा सकती है।
इस बारे में समीप ही दुकान संचालित करने वाले जीवन परमार का कहना है कि नपा द्वारा नाले की सफाई के लिए नाला गैंग बनाई गई है, लेकिन फोरलेन मार्ग पर बने नाले में पिछले कई दिनों से गंदा पानी भरा है। वह इतनी बदबू मार रहा है कि दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर नपा को भी अवगत कराया गया, लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिया गया। इस कारण इस प्रकार की स्थिति बन रही है।
उत्कृष्ट स्कूल के बाहर दुकान संचालित करने वाले पंकज शर्मा का भी कहना है कि कई बार नाले की सफाई नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नपा सीएमओ प्रदीप शास्त्री का कहना है कि इस समस्या को गंभीरता से लेकर इसका निराकरण कराया जाएगा।