पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा ग्रामीण बैंक ने किया ग्राहकों का सम्मान

नर्मदा ग्रामीण बैंक ने किया ग्राहकों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

नगर के सिटी क्षेत्र में संचालित नर्मदा झाबुआ बैंक शाखा द्वारा ग्राहक मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैंक में नियमित ऋण अदा करने वाले 5 ग्राहकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में डॉ. काजी एस रहमान मुख्यअतिथि के रूप में एवं रीजनल बैंक अधिकारी गौतम बोरसे अध्यक्ष के रूप में उपस्थित थे। मिलन समारोह में दिलीप सिंह, मोहन सिंह, मुकेश, माहीन बी व रेहमत बी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।शाखा प्रबंधक उमा परमार ने बैंक द्वारा कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भगत सिंह परमार, सुनील जैन, गोविंद नेमा ने ग्राहकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में बैंक कर्मचारी रविंद्र अवस्थी, राहुल जैन, महेंद्र कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...