शुजालपुर | बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात सिटी के पचोर रोड स्थित जनरल स्टोर पर अज्ञात चोर नकदी व सामान अपने साथ उठाकर ले गए। गुरुवार सुबह जब दुकान मालिक निर्मल नेमा अपनी दुकान पर पहुंचे, तो दुकान में सामान बिखरा था। सिटी थाने से महज तीन सौ मीटर दूर स्थित निर्मल जनरल स्टोर पर चोरों ने दुकान की छत से नीचे उतरकर दुकान के तीन फाटक तोड़ने के बाद अंदर घुस 57 हजार रुपए नकदी व दुकान का समान चुराया। सूचना सुबह 9 बजे पुलिस थाना शुजालपुर पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर जांच शुरू कर दी। पचोर रोड पर स्थित दुकानों में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसमें गल्ला व्यवसायी राजेंद्र जैन व पान की दुकान संचालित करने वाले विक्रम परमार भी पूर्व में चोरों का निशान बन चुके है।