पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में 21 से 27 मई तक लगेगा दिव्यांगता शिविर

जिले में 21 से 27 मई तक लगेगा दिव्यांगता शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 21 से 27 मई तक लगेगा दिव्यांगता शिविर

शाजापुर | जिले में सभी दिव्यांगजनों को यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड एवं सर्टिफिकेट ऑनलाइन पोर्टल द्वारा जारी करने के लिए जनपद पंचायत, नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में 21 मई से 27 मई तक दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. जी.एस. सोढी ने बताया कि 21 मई को जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया, 22 मई को जनपद पंचायत व नगर पालिका शाजापुर, 23 मई को जनपद पंचायत व नपा शुजालपुर, 24 मई को जपं कालापीपल व नगर परिषद पानखेड़ी, 25 मई को नगर परिषद अकोदिया, 26 मई को नगर परिषद पोलायकलां और 27 मई को नगर परिषद मक्सी में लगेगा।

खबरें और भी हैं...