पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चितोड़ा और चितोनी पहुंची विकास यात्रा गिनाए पंचायत में किए 5 करोड़ के काम

चितोड़ा और चितोनी पहुंची विकास यात्रा गिनाए पंचायत में किए 5 करोड़ के काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

प्रदेश सरकार के निर्देश पर शनिवार को शुजालपुर विधानसभा की विकास यात्रा को विधायक जसवंत सिंह एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अभिजित देशमुख ने विधायक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विकास यात्रा में शुजालपुर व अन्य गांवों के कार्यकर्ता अपने निजी वाहन लेकर सम्मिलित हुए।

भाजपा मीडिया प्रभारी कमल पुष्पद ने जानकारी देते हुए बताया कि चितोड़ा, चितोनी से यात्रा समलपुर पहुंची जहां पर मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया गया। ग्राम चितोनी में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक हाड़ा ने पंचायत में 5 करोड़ की लागत के विकास कार्यों को गिनाते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व गरीबों के हित में चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेमीचंद जैन ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे तो दुनिया की कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकती। चिकित्सा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अभिजित देशमुख ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं चला रखी है। हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच में जाकर योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ लोगों को दिलाना होगा। संचालन नरेन्द्र यादव ने किया। आभार देवीसिंह राजपूत ने माना।

विकास यात्रा में मुख्य रूप से रामकिशन चितोड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटीदार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश सक्सेना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाबूसिंह राजपूत, अशोक पांचाल, डॉ. विजयसिंह खींची, विजय बैस, कमलेश राठौर, अनिल जैन, भूपेंद्रसिंह गौर, भागीरथ विश्वकर्मा, योगेंद्रसिंह राजपूत, कमल किशोर चौहान, सईद पटेल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में विकास कार्यों का पूजन करते विधायक हाड़ा व उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...