पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी उपज उठी नहीं, नई लेकर आए किसानों को करना पड़ रहा 3 दिन इंतजार

पुरानी उपज उठी नहीं, नई लेकर आए किसानों को करना पड़ रहा 3 दिन इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | शुजालपुर

प्रदेश सरकार द्वारा भावांतर योजना के तहत किसानों की उपज की खरीदी कर रही है। इसके लिए किसानों को एसएमएस के माध्यम से बुलाकर उनकी उपज खरीदी जा रही है, लेकिन खरीदी केंद्र पर सही व्यवस्था व पर्याप्त मात्रा में संसाधन नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गल्ला मंडी में बने खरीदी केंद्र पर प्रतिदिन 200 से अधिक किसान उपज भावांतर योजना में बेचने आ रहे हैं, लेकिन उनको अपनी उपज की तौल के लिए तीन दिन मंडी में रुकना पड़ रहा है। शुक्रवार को खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर श्रीकांत बनोठ व एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को किसानों ने समस्या से अवगत करवाया ।

इन किसानों का कहना है कि मंडी में बने खरीदी केंद्र पर न तो समय पर तौल हो रहा है और न उनके माल को समय पर भरवाया जा रहा है। इसको लेकर अधिकारियों द्वारा खरीदी करने वाली एजेंसी मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक को तलब किया गया, उनके द्वारा भी समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाते हुए कहा कि पूर्व में खरीदी गए माल के नहीं उठाने के कारण तथा ज्यादा मात्रा में एसएमएस किसानों को करने के कारण इस प्रकार की स्थिति बनी। मंडी में समय पर तौल नहीं होने के बारे में माऊघाट के किसान जीवन सिंह ने बताया दो दिन से वे अपनी मसूर की उपज लेकर मंडी में आए है, लेकिन उनके तौल का नंबर नहीं आया है। क्योंकि पहले से ही कई किसान दूरदराज के गांव से अपनी उपज लेकर आए, वे भी इसी प्रकार से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक विष्णु पाटीदार का कहना है कि नेफेड द्वारा यह खरीदी हमारे द्वारा करवाई जा रही है, लेकिन समय पर खरीदी गए माल नहीं उठने तथा संसाधनों की कमी के साथ एक ज्यादा मात्रा में किसानों को एसएमएस पहुंचने के कारण इस प्रकार की स्थिति बन रही है। एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा सिटी की सब्जी मंडी में पहुंचकर वहा पर प्याज व लहुसन लेकर आ रहे किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों इन दिनों सिटी की सब्जी मंडी में काफी मात्रा में प्याज व लहुसन लेकर आ रहे है। इस कारण अव्यवस्था हो रही है। उपज बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली की लाइन सिटी के बड़े पुल तक देखी गई।

सब्जी मंडी में किसानों से चर्चा करते हुए एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान।

खबरें और भी हैं...