पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीप्ति कॉन्वेंट के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

दीप्ति कॉन्वेंट के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुजालपुर| शुजालपुर शहर की एकमात्र आईसीएसई शैक्षणिक संस्था दीप्ति कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल 10वीं में 99 एवं 12वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। संस्था के मैनेजर फादर ने बताया कि कक्षा 10 में कुल 93 विद्यार्थियों में से 92 उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में आयुष श्रीवास्तव (92%) पहले स्थान पर रहे तथा अक्षत सक्सेना (91.6 %) दूसरे तथा 91.4% अंकों के साथ आशी अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में सभी 62 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय में आयुषसिंह चौहान व अथर्व दंडवते (93.5%) पहले स्थान पर रहे। विज्ञान संकाय में नियाईश हुसैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में सौम्या शाह (93.5 प्रतिशत)पहले स्थान पर रही। सार्थक चौरसिया (90 फ़ीसदी) अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर पायल आनंद (88.25 प्रतिशत) रहे।

आयुष श्रीवास्तव

अक्षत सक्सेना

आशी अग्रवाल

आयुष चौहान

अथर्व दंडवते

नियाईश हुसैन

खबरें और भी हैं...