गांव चलो अभियान यात्रा आज से
शुजालपुर | कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही गांव चलो घर चलो यात्रा 19 मई से कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खाटसूर से शुरू होगी। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार की असफलताओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा। यात्रा संयोजक चतुर्भुज तोमर ने बताया यात्रा सुबह 8.30 बजे शुरू होकर शाम 5.30 बजे उचोद में समाप्त होगी।