चूरू | जिला हैंडबॉल संघ चूरू की ओर से 20 मई को जिला स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता राआउमावि, लोहा के खेल मैदान में होगी। जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लांबा ने प्रतियोगिता के अवलोकन के लिए हैंडबाल प्रशिक्षक सुमन पूनिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जिला स्तर पर चयनित टीमें दिनांक 24 मई को भीलवाड़ा में होने जा रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। दूसरी ओर जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से होने वाली जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन स्थल लाखलाण बडी से बदल कर रा.सी.सै. स्कूल, सिद्धमुख मार्ग राजगढ़ के खेल मैदान में कर दिया गया