पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 लाख में नहीं बनेगा भवन, 5 लाख और दें

5 लाख में नहीं बनेगा भवन, 5 लाख और दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक भवनों के लिए राशि समय समय पर दी जाती है। समाज भी इसी उम्मीद में मुख्यमंत्री से भवन आदि के लिए राशि की मांग करते हैं।

जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को बंजारा समाज ने भी भवन के लिए अधिक राशि देने की मांग की है। जिसमें कहा आपके द्वारा दी गई रकम से पूरा भवन नहीं बन सकता। इसलिए और रकम दी जाए।

बेलरगांव व जामगांव इलाके के बंजारा सामाज के उपाध्यक्ष डीके पम्मार, भूषण भारती, संतोष चौहान आदि ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को पत्र सौंपा है। जिसमें कहा गया है कांकेर व सिहावा क्षेत्र में बनने वाले बंजारा समाज के भवन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। लेकिन इस 5 लाख रुपए में भवन नहीं बनाया जा सकता। समाज इन दोनों इलाके की जनसंख्या के अाधार पर बड़ा सा भवन बनाना चाहता है। यह समाज की जरूरत भी है।

भवन में बैठक के अलावा किचन, शौचालय आदि का भी निर्माण किया जाएगा। इस जरूरत को देखते हुए 5 लाख रुपए और स्वीकृत किया जाए। समाज के लोगों ने पत्र में मुख्यमंत्री से कहा है कि आपने सभी समाज के लोगों को भवन बनाने अधिक से अधिक राशि स्वीकृत है। हमें भी आशा व विश्वास है कि हमारे आवेदन पर भी हमें 5 लाख रुपए और दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...