पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भेजरीरावण मोड़ के पास मकान में घुस गया ट्रक

भेजरीरावण मोड़ के पास मकान में घुस गया ट्रक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भेजरीरावण मोड़ के पास मकान में घुस गया ट्रक

सिहावा |
सिहावा-सेमरा मार्ग पर भेजरीरावण मोड़ के पास शनिवार की रात 8 बजे ट्रक सीजी 04 जेडी 7303 ड्राइवर की लापरवाही से एक घर में घुस गया। दुर्घटना में डाॅ. सीएल साहू का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक अचानक आया और बाउंड्री तोड़ते हुए मकान में घुस गया। संयोग था कि इस दिन घर के सारे लोग शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई, पर ड्राइवर को गंभीर चोटें आई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...