नरसिंहपुर | करपगांव में गुरुवार को दो पहिया वाहन को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार टक्कर में दो पहिया वाहन में सवार सीहोरा गांव निवासी तुलाराम जाटव (52) और छोटेलाल जाटव (50) की मौत हो गई। वे करेली से वापस अपने गांव जा रहे थे। डंपर चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है।