छोकरवाड़ा में गौरव पथ पर कब्जा, एक गिरफ्तार
दुब्बी. चबूतरा बनाकर किया कब्जा।
दुब्बी | छोकरवाड़ा में शनिवार को राजवास सड़क मार्ग पर अतिक्रमण करने के मामले में एक जने को सिकंदरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से राजवास रोड पर हाल में ही एक करोड़ से गौरव पथ का निर्माण किया गया है। इसके चलते स्थानीय प्रशासन ने पूर्व में सड़क के अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया थाए लेकिन शनिवार सुबह सीताराम प्रजापत ने सड़क सीमा में अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया जा रहा था। सरपंच तस्वीर सिंह गुर्जर ने पुलिस को लिखित सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अतिक्रमी सीताराम प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया।