पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सहित 10 जनों के खिलाफ कैमरा चोरी का केस दर्ज

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सहित 10 जनों के खिलाफ कैमरा चोरी का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकंदरा थाने में रविवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सहित आठ 10 लोगों के खिलाफ कैमरा चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार ग्राम रामेड़ा मीणा निवासी लोकेश मीणा ने मामला दर्ज कराया कि 17 मई को वह एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विक्रम मीणा के साथ दुब्बी से टोडाभीम में कई जगह पर गया था। विक्रम के गांव नांगल पहाड़ी में उसने अपना मोबाइल चोरी बता कर हम लोगों की तलाशी ली। उसके बाद हम वहां से जयपुर जगतपुरा के लिए रवाना हुई रास्ते में बालाजी मोड़ पर रोककर विक्रम मीणा व उसके भाई ने उससे मोबाइल, कैमरा, बैटरी, बैंक पासबुक सहित कई सामान छीन लिए। उसके बाद उसको गाड़ी में बैठाकर दुब्बी कान्हा रेस्टोरेंट पर छोड़ गए। जहां उसका मोबाइल तो दे दिया लेकिन करीब 43 हजार का कैमरा चोरी कर ले गए। ्ब आरोपी फोन पर जान से मारने की धमकियां दी रहे है। विक्रम मीणा व उसका भाई धारासिंह सहित आठ दस जने थे। उल्लेखनीय है कि विक्रम मीणा हाल ही में कांग्रेस के अग्रिम संगठन एनएसयूआई में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत हुआ है।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विकऱ्म मीणा का कहना है कि लोकेश ने मेरा मोबाइल ले लिया। उसके बदले मैं कैमरा ले आया। फिलहाल में उत्तराखंड में हूं। वापस आकर कैमरा लौटा दूंगा।

खबरें और भी हैं...