ग्राम कैलाई में रविवार को देवनारायण मंदिर पर गुर्जर समाज की बैठक हुई, जिसमें 24 मई को गुर्जर आरक्षण आंदोलन में मरे लोगों की बरसी पर श्रद्धांजलि सभा सिकंदरा चौराहा शहीद स्थल पर करने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच ममता गुर्जर ने की। देव सेना के जिला अध्यक्ष जलसिंह कसाना ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा सुबह 9 बजे होगी। जिसमें शहीदों के परिजन, सर्व समाज के प्रबुद्धजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर गुर्जर महासभा के अध्यक्ष रामचंद्र खूंटला, रामप्रसाद पटेल वाला, हनुमान पीपलकी, महादेव धूलकोट, रामसिंह गावडी, सूबेदार श्रवण सिंह कसाना, निर्मल कसाना कैलाई, नरसी डोई, विजय सिंह बैसला, कमल बैसला, बाबूलाल भालपुर, उमराव आदि उपस्थित रहे।