पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खड़े ट्रक में घुसी कार, दो दंपती सहित पांच घायल

खड़े ट्रक में घुसी कार, दो दंपती सहित पांच घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार शाम को लेन में खड़े ट्रक के पीछे से कार ने टक्कर मार दी, जिससे दो दंपती सहित पांच जने गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सिकंदरा से जयपुर की ओर जाने वाली टोल लेन पर एक ट्रक टोल चुकाने के लिए लाइन पर खड़ा था। पीछे से तेज गति से एक कार ने आकर खड़े ट्रक में टक्कर मारी। जिससे कार ट्रक में घुस गई। कार में सवार बसंतीलाल शर्मा व उसकी प|ी चद्रमोहिनी शर्मा निवासी निवाई टोंक, बाबूलाल शर्मा व उसकी प|ी राजकुमारी शर्मा निवासी टोंक एवं जगदीश नारायण शर्मा पुत्र बंशीधर शर्मा निवासी जयपुर घायल हो गए। घायलों को तत्काल टोल एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल दौसा में भर्ती कराया गया। जहां से चंद्रमोहिनी शर्मा की गंभीर हालत होने के कारण उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया।

दौसा. हादसे में घायल महिला को जिला अस्पताल से जयपुर रेफर करते।

खबरें और भी हैं...