पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भागवत कथा पर निकाली भव्य कलश यात्रा

भागवत कथा पर निकाली भव्य कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा. भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।

दौसा|भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ पर बुधवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

पंचायत समिति शिव मंदिर से गाजेबाजे केसाथ कलश यात्रा रवाना हुई। जो सुंदरदास मार्ग, मानगंज, नया कटला, गांधी तिराहा, आगरा रोड, सोमनाथ चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहा स्थित विवेकानंद स्कूल पहुंची। इस बीच लोगों ने जगह जगह कलशयात्रा का स्वागत किया। फल वितरण एवं जल पान कराया गया। कथा में पं. जगदीश प्रसाद शास्त्री ने कहा िक भागवत कथा कलयुग में सभी तीर्थों का फल देने वाली है। उन्होंने कहा कि इसके श्रवण मात्र से ही व्यक्ति के पापों का नाश हो जाता है। आरंभ में गौड़ सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष देवनारायण जैमन, विवेकानंद स्कूल के निदेशक अरविंद जैमन, एडीईओ डॉ. मनीषा शर्मा ने पूजन कराया। भागवत कथा में 17 मई को परीक्षित जन्म, 18 को नृसिंह अवतार, 19 को रामजन्म, 20 को कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 21 को रुकमणि विवाह, 22 को सुदामा चरित्र एवं 23 को पूर्णाहुति तथा भंडारा होगा।

सिकंदरा|मरियाड़ा में प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा में महिलाएं सिरों पर मंगल कलश लेकर भजन गाती हुई चल रही थी तथा पुरूष प्रतिमाओं को लेकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। सर्व कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष शक्तिसिंह मरियाड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में 17 मई को सुबह 11:15 बजे प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...