पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| सेवद स्थित पेटल्स वर्ल्ड स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि एएसपी डॉ. तेजपालसिंह थे। अध्यक्षता कांग्रेस नेता सुभाष महरिया ने की। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की कॉर्डिनेटर प्रीति क्वात्रा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण प्रबंधक श्रवण कालेर ने दिया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और लक्ष्य हासिल करने की बात कहते हुए उत्साहवर्धन किया। बच्चों ने एक से बढ़कर रोचक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बनवारीलाल पिलानियां ने आभार जताया। इस मौके पर अभिभावकों समेत गणमान्यजन मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...