फैमिली पेंशन नहीं मिलने से हो रही है परेशानी
सेवानिवृत्ति के 4 माह बाद भी शुरू नहीं हुई पेंशन
सीकर | जाट कॉलोनी की अध्यापिका मंजू डोटासरा दिसंबर में सेवानिवृत्त हुई। उन्होंने बताया कि चार माह बाद भी पेंशन शुरू नहीं हुई। इस संबंध में पेंशन ऑफिस में संपर्क किया, लेकिन अफसर संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। मंजू डोटासरा बताती है कि वे दो बार जयपुर स्थित पेंशन ऑफिस में भी संपर्क कर चुकी हैं। पेंशन शुरू नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फैमिली पेंशन नहीं मिलने से हो रही है परेशानी
सीकर | कायमसर के हरिराम पुलिस डिपार्टमेंट से सेवानिवृत्त हुए। जनवरी 2018 में बीमारी के चलते निधन हो गया। प|ी शांतिदेवी ने फैमिली पेंशन के लिए आवेदन किया। शांतिदेवी दो बार ट्रेजरी ऑफिस में संपर्क कर चुकी हैं। तीन माह बाद भी फैमिली पेंशन शुरू न होने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं मिल रहा है सातवें वेतन आयोग का लाभ
सीकर | सदीनसर के स्कूल व्याख्याता नारायणप्रसाद 14 साल पहले रिटायर्ड हुए। उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार बैंक के चक्कर लगा चुके हैं। सेवानिवृत्त व्याख्याता का कहना है कि फिक्सेशन न किए जाने से अभी तक उन्हें सातवें वेतन आयोग का फायदा नहीं मिला है। जो पेंशन पहले मिल रही थी, वो ही मिल रही है।