28 जिलों के पर्यवेक्षकों ने 11 सूत्री मांग पत्र तैयार किया
खाटूश्सयामजी. कृषि पर्यवेक्षकों के दो दिवसीय सम्मेलन के समापन समारोह में मौजूद सदस्य।
भास्कर न्यूज |खाटूश्यामजी
अखिल भारतीय राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन की प्रांतीय महासमिति का दो दिवसीय सम्मेलन वृंदावन वालों की धर्मशाला में संपन्न हुआ। इसमें प्रदेशभर से 28 जिलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व कृषि पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि पर्यवेक्षकों की प्रांतव्यापी समस्याओं पर चिंतन किया गया तथा 11 सूत्री मांग पत्र तैयार कर उस पर चर्चा की गई। इसमें फसल कटाई प्रयोग व मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाने की प्रकिया में प्रत्येक किसान के आधार नंबर संग्रहण करने में सरलीकरण, नए कृषि पर्यवेक्षकों के वेतन से कटौती व ग्रेड पे 3600 करने आदि शामिल हैं। इस दौरान संगठन के संरक्षक मोतीसिंह चम्पावत, प्रांतीय अध्यक्ष अमरसिंह सारण, महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा व उपाध्यक्ष नवरंग लाल शर्मा, केदारमल, महेन्द्र कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रांतीय संयोजिका महिला प्रकोष्ठ मीना सैनी ने महिला पर्यवेक्षकों को एकजुट होने और समस्याओं के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। सीकर जिलाध्यक्ष हेमन्त कुमार पारीक, मदनलाल गढ़वाल, जिला महामंत्री भींवाराम शिवरान, धर्मपाल यादव, मालीराम निठारवाल अादि मौजूद थे।