पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • विकास में भेदभाव कर रही है भाजपा सरकार : शेखावत

विकास में भेदभाव कर रही है भाजपा सरकार : शेखावत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थोई| राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय रामपुरा में विद्यालय के प्रवेश द्वार का उद्‌घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्रसिंह शेखावत ने किया। अजीतगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरिप्रकाश शर्मा ने बताया कि विद्यालय का नवनिर्मित प्रवेश द्वार स्व. बनवारीलाल कुमावत की याद में उनके पुत्र प्रहलाद कुमावत, मुकेश कुमावत व कमलेश कुमावत ने बनवाया है। इसका उद्‌घाटन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को किया। शेखावत ने भामाशाहों का स्वागत किया और कहा कि विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करना चाहिए। भाजपा सरकार विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है, जबकि कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया। शेखावत का कुमावत परिवार ने स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान भागीरथ मल यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य देवी सिंह नरूका, जिला परिषद सदस्य दशरथ सिंह पारोड़ा, नागरमल योगी, झाबर जाखड़, पंचायत समिति सदस्य रामप्रकाश सैनी, टोडा सरपंच रमेश कुमावत, सुरेंद्र मीणा, महावीर मीणा, चीपलाटा कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अजीतगढ़ अमित गुप्ता, छाजूराम गुर्जर आदि थे।

खबरें और भी हैं...