पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पुलिस स्थापना दिवस पर 92 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

पुलिस स्थापना दिवस पर 92 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस पर सोमवार को पुलिस लाइन में समारोह होगा। एसपी राठौड़ विनीत कुमार सेरेमोनियल परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान जिले में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 92 पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मियों को भी उत्तम सेवा से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कई कार्यक्रम भी होंगे। राजस्थान का गठन 22 छोटी-बड़ी रियासतों और 6 ठिकानों के एकीकरण के साथ हुआ था। राजस्थान के गठन के साथ ही सभी रियासतों और ठिकानों की पुलिस का एकीकरण करके राजस्थान पुलिस का गठन किया गया। आर बनर्जी को 7 अप्रैल 1949 को राजस्थान पुलिस का प्रथम महानिरीक्षक नियुक्त किया गया। तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 30 मार्च 1954 को राजस्थान पुलिस ध्वज को रंग प्रदान किया। तत्कालीन राज्यपाल चेन्ना रेड्डी ने 17 अप्रैल 1992 को सेवार्थ कटिबद्धता के ध्येय के लोगो के साथ राजस्थान पुलिस के ध्वज को नीला रंग प्रदान किया। तब से ही 17 अप्रैल को राजस्थान पुलिस दिवस मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं...