पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बाजिया : 25 साल कोई काम नहीं किया आपको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है

बाजिया : 25 साल कोई काम नहीं किया आपको हिसाब मांगने का अधिकार नहीं है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महादेवसिंह : पहले मेडिकल कॉलेज का सपना दिखाया। अब आपसी लड़ाई में जनता के सपने को तोड़ दिया और विकास की बातें करते हैं।

मेडिकल कॉलेज के लिए हमें दानदाता से जमीन और भवन दोनों मिले, लेकिन मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के तहत बिल्डिंग अप्रूव नहीं हो पा रही थी, इसलिए इसमें तोड़फोड़ की गई। निर्माण एजेंसियों की ओर से समय पर काम पूरा नहीं करने के कारण हम कॉलेज का सत्र समय पर शुरू नहीं कर पाए। दो महीने में हमारे मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की नियुक्ति हो जाएगी। अगले साल सीकर का मेडिकल कॉलेज हर हाल में शुरू हो जाएगा।

मंत्री रहते हुए आप तो अपने इलाके में ही डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं कर पाए। प्रदेश की सेहत कैसे ठीक करेंगे?

खंडेला में गायनिक डॉक्टर की कमी है। इसके लिए हमने प्रयास भी किया। दो बार डॉक्टर लगाए, लेकिन वह यहां काम करने को तैयार नहीं थे। इस बार इस कमी को पूरा कर दिया जाएगा। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी है। यह भी कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से हुआ। हमारी सरकार आने के बाद इसे ठीक किया जा रहा है। स्वास्थ सेवाएं पहले की तुलना में बेहतर हुई हैं। मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाकर हम 16 करेंगे।

भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया। खंडेला कस्बा ही पेयजल किल्लत से परेशान हैं। अब थोथी घोषणाएं की जा रही हंै।

खंडेला में पेयजल किल्लत का समाधान हो चुका है। पांच करोड़ रुपए से पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है, दो महीने में पूरा हो जाएगा। दो करोड़ रुपए से बांध बनाया गया था, लेकिन बारिश कम होने की वजह से इसमें पानी नहीं आ पाया।

बड़ी-बड़ी बातें हो रही है। चैलेंज करता हूं कि कोई विकास हुआ तो पूरी भाजपा के विधायक एक भी विकास की तस्वीर दिखा दें?

आप 5 बार विधायक रहे। आपने 25 साल में जितना खर्च किया। उससे दो गुना ज्यादा पैसा हम सिर्फ 4 साल में विकास कार्यों पर खर्च कर चुके हैं। अगर इसमें एक रुपया भी कम रहता है तो हम दोगुना बजट खर्च करने को तैयार हैं। काम नहीं करने वालों को हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है। आपको सिर्फ बयानों की राजनीति करनी आती है। जनसंवाद के जरिए मुख्यमंत्री खुद जनता के बीच जाकर उनसे मिल रही हैं। जनसंवाद से जनता संतुष्ट है।

बंशीधर बाजिया

खंडेला विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। भाजपा सरकार में चिकित्सा राज्य मंत्री हैं। राजनीति इन्हें विरासत में मिली। बाजिया के पिता गोपालसिंह पूर्व विधायक व मंत्री रह चुके हैं।

महादेवसिंह खंडेला

मनमोहन की सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे। पांच साल के कार्यकाल में इन्हें सड़क राजमार्ग सहित दो विभागों की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा खंडेला पांच बार विधायक रह चुके हैं।

बाजिया : मंत्री रहते हुए जिले को कुछ नहीं दिला पाए

खंडेला: मैंने फोरलेन की सौगात दी थी भाजपा तो सर्विस रोड भी नहीं बना पाई

बंशीधर बाजिया : केंद्रीय राज्य मंत्री रहते हुए आप हमेशा विवादों में रहे। खुद के अलावा किसी का विकास नहीं हुआ। इसलिए कांग्रेस को टिकट काटनी पड़ी। अब सुभाष महरिया के कारण आपकी टिकट कटती नजर आ रही है।

महादेवसिंह : कोई विवाद नहीं था। बेटे को विधानसभा का चुनाव लड़वाया था। हर व्यक्ति को मौका मिले, इसलिए पार्टी की गाइड लाइन के मुताबिक टिकट दिए गए हैं। इसमें कोई नाराजगी नहीं है। किसे टिकट देना है और किसे नहीं, यह केंद्रीय नेतृत्व तय करता है। महरियाजी भी कांग्रेस के सिपाही हैं। सब मिलकर काम कर रहे हैं। इससे कांग्रेस मजबूत हो रही है।

बंशीधर बाजिया : जिले के लिए इससे ज्यादा क्या शर्मनाक होगा कि केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए आप कुछ भी तोहफा नहीं दे पाए।

महादेवसिंह : मेरे कार्यकाल में जिले में अब तक का सबसे बड़ा काम हुआ है। जिले को जयपुर-सीकर सहित कई फोरलेन की सौगात मिली। सड़क राज्य मंत्रालय में सिर्फ डेढ़ साल रहा। इसके बाद विभाग बदल दिया गया, लेकिन भाजपा आज भी फोरलेन की सर्विस रोड नहीं बना पाई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बंशीधर बाजिया : विकास की बातें छोड़िएं। चार साल से आप नजर नहीं आ रहे। क्या डर लग रहा है?

महादेवसिंह : आगे-पीछे रहने वाली कोई बात नहीं है। मोदी-राजे सरकार की हठधर्मिता के आगे कांग्रेस ने किसान, बेरोजगार और जनता की हर मांग उठाई। बिजली की बढ़ी दरों के मामले में कांग्रेस ने ही सबसे पहले मांग उठाई थी। मंडी में सभा की। बिजली मंत्री ने कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करने के बाद सरकार को अवगत करवाया। इसके बाद ही बढ़ाई गई बिजली दरें वापस ली गईं।

बंशीधर बाजिया : कांग्रेस खुद ही गुटबाजी में आपस में लड़ रही है। जनता की फिक्र आपको कहां से होगी?

महादेवसिंह : नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है। लगातार चुनावों में अच्छा प्रदर्शन हो रहा है। जहां तक गुटबाजी का सवाल है। यह बेबुनियाद बातें विपक्ष की ओर से फैलाई जा रही हैं। भाजपा के हालात जरूर खराब हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। जनसुनवाई में जनता नहीं चहेतों को पढ़ाकर भेजा जा रहा है ताकि विरोध नहीं हो।

खबरें और भी हैं...