पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन



सीकर | मॉडल्यूस आईटी एकेडमी द्वारा रविवार को मॉडल्यूस प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा हुई। परिणाम मंगलवार को जारी किया जाएगा। संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश ढका ने बताया कि उच्चतम 20 परीक्षार्थियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उच्चतम 200 परीक्षार्थियों को भी संस्थान द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। परीक्षा के उपरांत विशेषज्ञ मोहम्मद कासिफ आलम, ओमप्रकाश ढ़ाका एवं राजेश चौधरी ने आईआईटी-जेईई की परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन किया। सौरभ खान ने आभार प्रकट किया।

शिविर में 225 मरीजों को मिला इलाज

सीकर | बिंदल अस्पताल में रविवार को सेठ रामदेव बिंदल स्मृति सेवा संस्थान द्वारा नि:शुल्क न्यूरो चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 225 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार दिया गया। शिविर में आए 10 मरीजों के बिंदल अस्पताल में ही ऑपरेशन किए जाएगे। यह जानकारी देते हुए निदेशक नटवर बिंदल ने बताया कि शिविर में एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. मुकेश भास्कर व फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. मनोज लांबा ने जांच की।

खबरें और भी हैं...