प्रिंस एकेडमी के अमित गोदारा का नेशनल फुटबाॅल टीम में चयन
पालवास रोड स्थित प्रिंस एकेडमी के छात्र और बिड़ोदी गांव के अमित गोदारा का नेशनल फुटबाल टीम में चयन हुआ है। 19 वर्ष वर्ग में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 18 से 21 अप्रेल तक मुंबई में आयोजित होगी। गोदारा इससे पहले भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। इंडो नेपाल फुटबाल प्रतियोगिता में भाग ले चुके है। नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुके है। अमित के पिता जितेंद्र गोदारा भी राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके है। गोदारा का चयन होने पर प्रिंस एकेडमी में जश्न का माहौल रहा। कैंपस में प्राचार्य द्वारा गोदारा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कोच मोहम्मद सलीम एवं सोहन गोदारा की अगुवाई में टीम मुंबई के लिए रवाना हुई।