206 शहीद सैनिक परिवारों के सम्मान के लिए कल से शुरू होगी यात्रा
जिले के 206 शहीद सैनिक परिवारों को सम्मानित करने के लिए सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के नेतृत्व में मंगलवार से जिले में यात्रा शुरू की जाएगी। इस दौरान घर-घर जाकर शहीद सैनिक के परिवार की समस्याओं को जाना जाएगा, और वीरांगना व परिवार के अन्य सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। सीकर के सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी सागरमल सैनी व नीमकाथाना के सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी कर्नल सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर 17 से 19 अप्रैल को फतेहपुर, 20 अप्रैल को खंडेला, 21 से 24 अप्रैल को नीमकाथाना तथा 28 अप्रैल से 1 मई को धोद व दांतारामगढ़ में यात्रा पहुंचेगी।