पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • दुष्कर्म के विरोध में बनाई मानव शृंखला, कैंडल मार्च निकाले

दुष्कर्म के विरोध में बनाई मानव शृंखला, कैंडल मार्च निकाले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल्याण सर्किल पर प्रदर्शन करते हुए एसएफआई कार्यकर्ता।

भास्कर संवाददाता | सीकर

सर्व समाज एवं शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से कठुआ एवं उन्नाव में दुष्कर्म व हत्या की घटना के विरोध कैंडल मार्च निकालकर रोष जताया गया। कैंडल मार्च में लोगों ने आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। इसी क्रम में कल्याण सर्किल पर एसएफआई की ओर से मानव शृंखला बनाकर रेप केस के दोषियों फांसी दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश पालीवाल ने कहा कि दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी गई तो एसएफआई देशभर में प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर नवीन शर्मा, शोहेल खिलजी सहित कई छात्र उपस्थित थे। कल्याण सर्किल पर बेटियों ने भी मोमबत्ती जलाकर घटना का विरोध किया। सालासर बस स्टैंड तिराहे पर स्थित महर्षि दधीचि सर्किल पर कैंडल जलाकर विरोध जताया गया। अंकित पारीक, धीरज माटोलिया, आरिफ खान अयाज अली शेख, विकास शर्मा,पार्षद मनीष पाराशर सहित कई लोग उपस्थित थे। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 17 अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। अध्यक्ष पूरण कंवर ने बताया कि इस दौरान रैली निकाली जाएगी। महिलाएं हाथों पर पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगी। ऑल इंडिया महिला प्रेसीडेंट सुष्मिता देव व नीतू वर्मा के निर्देश पर रैली में महिला टीम की पदाधिकारी, पंस सदस्य आदि शामिल होंगे।

महर्षि दधीचि सर्किल पर कैंडल जलाकर विरोध जताते हुए।

खबरें और भी हैं...