आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में जितेंद्र फ्लैक में नीतू चौधरी बनीं विजेता
शहर में पहली बार बॉडी पावर फिटनेस जिम की ओर से आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) और फ्लैक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के सचिव बलबीर चौधरी ने बताया कि आर्म रेसलिंग में 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 0 से 60 किलो वर्ग में जितेंद्र गुर्जर विजेता और चंद किशोर शर्मा उपविजेता रहे। 60 से 75 किलो भार वर्ग में देवेंद मीणा और उपविजेता नवराज सिंह एवं 75 किलो से ज्यादा भार वर्ग में आदिल विजेता और प्रवीण जांगिड़ उपविजेता रहे। फ्लैक प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में विजेता नीतू चौधरी उपविजेता आर्या जाखड़ और आरती खोखर रही। बालक वर्ग में विजेता अभिषेक चौधरी उपविजेता दीपेंदर गुर्जर और तीसरे स्थान पर आदित्य रहा। इस प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक नेहरा, मुकेश सैनी, राजकुमार विश्नोई,बलवीर ओला रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में नेशनल खिलाड़ी महेंद्र जाखड़, मनोज मौर्य रहे।
प्रतिभािगयों को पुरस्कृत करते हुए।