पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • चुनाव नहीं लड़ने वालों को दी जा सकती है कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : टांक

चुनाव नहीं लड़ने वालों को दी जा सकती है कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी : टांक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व राज्य सभा सांसद अश्क अली टांक ने कहा, कांग्रेस जिला व ब्लॉक अध्यक्षों पर ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है जो चुनाव नहीं लड़े। अविनाश पांडे की कमेटी द्वारा इस विषय पर सभी से राय ली गई है। विचार विमर्श हो चुका है। रोड मैप तैयार है। कार्यसमिति की मीटिंग के बाद सिर्फ घोषणा होना बाकी है। टांक रविवार को फतेहपुर से जयपुर जाते वक्त सीकर रुके। इस दौरान पत्रकार वार्ता में टांक ने कहा, देश के किसी भी हिस्से में शासकीय दल या उसके नेताओं द्वारा महिलाओं से घिनौना कृत्य किया जाना गलत है। भाजपा नेताओं द्वारा ऐसे काम किए जाएंगे तो पीड़ित अपनी बात कहां रख पाएंगे। राजस्थान में भी महिलाओं के साथ भी अभद्रता के मामले सामने आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल में सीएम अपने विधायकों व मंत्रियों से नहीं मिली। टांक ने कहा कि एमपी कोटे से फतेहपुर में अंबेडकर भवन निर्माण के लिए दस लाख रुपए दिए थे। लेकिन सरकार द्वारा भवन निर्माण के लिए बजट की स्वीकृति नहीं दी गई। अब सरकार ने जगह पर अंबेडकर भवन के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। क्या सांसद और विधायक कोटे के लिए डीआरडीए के नियम अलग-अलग हैं। जो सरकार ऐसा कर रही है।

अश्क अली टाक

खबरें और भी हैं...