नाबालिग को बहलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज
नेछवा में एक नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। एएसअाई प्यारेलाल ने बताया कि सुजानगढ़ निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री अपने ननिहाल बठोठ आई थी। शनिवार रात सुजानगढ़ निवासी सद्दीक खान पुत्र लाल खान उसे बहला-फुसला कर साथ ले गया। उसके दो दोस्त अमित मूलचंदानी व यशवंत स्वामी भी थे। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के बाद नाबालिग व तीनों युवकों की तलाश शुरू की। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर राजलदेसर से नाबालिग व तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस नाबालिग व तीनों युवकों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।