परशुराम जन्मोत्सव पर की जाएगी महाआरती
विप्र सेना की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 18 अप्रैल को परशुराम पार्क में महाआरती एवं रंगोली प्रतियोगिता होगी। 2100 दीपकों से भगवान परशुराम की महाआरती की जाएगी। संरक्षक अरुण तिवाड़ी ने बताया कि 22 अप्रैल को परशुराम पार्क से यात्रा की शुरुआत होगी। धर्मयात्रा में संतों का सान्निध्य रहेगा। समापन के बाद विप्र समागम होगा। विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अर्चना पारीक ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं एवं स्वच्छ भारत की रंगोली बनाई जाएगी। जिला प्रभारी सुरेश पारीक ने बताया कि यात्रा में 51 बटुक शंखनाद करते हुए चलेंगे।