गर्भवती और 2 साल के बच्चों को बीमारियों से बचाने के टीके लगाएंगे
ग्राम स्वराज अभियान के तहत 23 अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर-घर पहुंचेंगे। सर्वे कर 2 साल तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा। उन्हें जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए जाएंगे। आरसीएचओ डॉ. निर्मलसिंह ने बताया कि टीकाकरण का स्थान जल्द तय होगा। पहला चरण 23 अप्रैल से शुरू होगा। दूसरा चरण 21 व 22 मई को चलेगा। अंतिम चरण 19 एवं 20 जून को होगा। गांवों में 2 साल तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का हैड काउंट सर्वे का सत्यापन, टीकाकरण के लिए स्थान के चयन के निर्देश दिए हैं।