एक मई से अभियान: जमीनी विवादों का निशुल्क निपटारा होगा
न्याय आपके द्वार अभियान 1 मई से शुरू होगा। दो माह तक चलने वाले अभियान में ग्रामीण मुफ्त में जमीनी विवाद निपटा सकेंगे। पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान का सुविधा भी उठा सकेंगे। राज्य सरकार ने किसानों के स्वामित्व, खातेदारी अधिकार, उत्तराधिकार के झगड़ों को निपटाने के लिए एक बार फिर राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान की शुरुआत की है। क अभियान में तहसीलदार, पटवारी, सरपंच व भू-प्रबंधन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एक ही जगह मौजूद रहेंगे। राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव खेमराज की ओर से इस संबंध में हाल ही आदेश जारी किए गए। आयोजन एक मई से 30 जून तक होगा।