पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेलते हुए कुएं में गिरा बच्चा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रानोली में घर के पास खेलते समय कुएं में गिर कर एक बच्चे की मौत हो गई। अभयपुरा में राहुल 10 पुत्र चंद्र सिंह सुबह करीब नौ बजे घर के बाहर ही खेल रहा था। अचानक वह खेलते समय कुएं के पास चला गया और गिर गया। उसकी चीख सुनकर परिजन व ग्रामीण पहुंचे। पुलिस ने शव बाहर निकाला।

पेंशनर्स की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

सीकर |
राजस्थान पेंशनर समाज जिला इकाई की बैठक रविवार को हुई। जिसमें समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मामराज सिंह ने बताया कि मेडिकल राशि बढ़ाने के लिए उपकोष अधिकारी को अधिकृत करने के लिए लंबे समय से जारी पेंशनर्स की मांग मान ली गई है। जिला कलेक्टर ने उपकोष अधिकारी को इसके लिए अधिकृत किया है। जिससे दूर-दराज से आने वाले पेंशनर्स को राहत मिली है। 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्‍ठ नागरिकों को रोडवेज बस डीपो में निशुल्क यात्रा की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री से मांग की गई है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन के नौ महीने के एरियर की राशि की पहली किश्त देने व जनवरी 2018 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान करने के लिए बैंक प्रशासन से मांग की गई है। बैठक में जिला मंत्री ओंकारसिंह, किशोर सिंह शेखावत, केदारनाथ तिवाड़ी, बिरजुसिंह शेखावत, रिछपाल सिंह, भागीरथ आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...