पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • करणी माता देशनोक व उत्तर प्रदेश के रामघाट तक शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

करणी माता देशनोक व उत्तर प्रदेश के रामघाट तक शुरू होगी रोडवेज बस सेवा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहली बार करणी माता मंदिर देशनोक व उत्तरप्रदेश के रामघाट तक के लिए रोडवेज बस की सुविधा मुहैया होगी। जयपुर से उत्तरप्रदेश रामघाट के लिए जयपुर रोडवेज आगार द्वारा व खाटूश्यामजी से देशनोक के लिए श्रीमाधोपुर आगार द्वारा रोडवेज की बस का संचालन किया जाएगा। बस गुरुवार से खाटूश्यामजी, जीणमाता, सीकर, सालासर होते हुए देशनोक के लिए शुरू की जाएगी। गाड़ी की देशनोक के लिए रवानगी गुरुवार सुबह पांच बजे होगी। अगले दिन दोपहर दो बजे देशनोक से जयपुर के लिए रवाना होगी। दूसरी गाड़ी श्रीमाधोपुर आगार द्वारा रविवार तक शुरू की जाएगी।

खबरें और भी हैं...