पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 35 साल बाद आखातीज पर सर्वार्थसिद्धि सहित 3 योग

35 साल बाद आखातीज पर सर्वार्थसिद्धि सहित 3 योग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया 18 अप्रैल को सूर्योदय से प्रारंभ होकर मध्य रात्रि तक रहेगी। यह सोना खरीदने का सबसे श्रेष्ठ दिन माना जाता है। इस साल 35 साल के बाद इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग समेत तीन अन्य योग पड़ रहे हैं। पं. रामअवतार मिश्र ने बताया कि अक्षय तृतीय पर दो स्थायी लग्न सिंह और वृश्चिक मिल रहे हैं। विवाह के फेरे लेने के लिए रात 2: 02 से तड़के 4 बजे तक का समय ज्यादा बेहतर है। शनि अक्षय तृतीया यानी परशुराम जयंती के दिन वक्री हो रहे हैं। इस शुभ दिन इस वर्ष के मंत्री शनि का वक्री होना शनि प्रधान व्यक्तियों के लिए विशेष शुभप्रद रहेगा, लेकिन जिन जातकों की राशि में शनि अशुभ प्रभाव में हैं, उस अशुभता में वृद्धि भी अधिक रहेगी।

खबरें और भी हैं...