सीकर | जीएसटी की कंपोजीशन योजना में आए व्यापारियों को गुजरे वित्तीय वर्ष की अंतिम तिमाही की जीएसटी रिटर्न भरने के दौरान टेबल 4 ए में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने इसे एक बार रोक दिया है। सीए ने बताया कि जीएसटी रिटर्न-4 भरने की अंतिम तारीख बुधवार को ही है।