प्रतिभा खोज परीक्षा में स्टेट के टॉप 20 में एपीएस के दो विद्यार्थी शामिल
सीकर| शहर के नवलगढ़ रोड स्थित आदर्श पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल के दो विद्यार्थी प्रतिभा खोज परीक्षा में प्रदेश के 20 टॉपर विद्यार्थियों में चयनित हुए हैं। संस्था के चेयरमैन रघुवीरसिंह हुड्डा व निदेशक महावीर हुड्डा ने दावा किया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर घोषित पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा में फाउंडेशन कोर्स से कक्षा 12 के गौरव तक्षक ने 15वां और राजेश कासनिया ने 18वां स्थान हासिल किया है। प्रदेश के टॉप-20 में दो विद्यार्थियों का चयन होना संस्था की मेहनत को साबित करता है।