पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लक्ष्मणगढ़| राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारियों की समस्याओं के अलावा सीकर शहर में रोडवेज बसों की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। महासंघ के जिलाध्यक्ष भंवरसिंह रसीदपुरा की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, प्रबोधकों की वेतन विसंगति दूर करने के अलावा प्रशासन द्वारा सीकर शहर से होकर रोडवेज बसों का दुबारा संचालन करने की मांग की है। इस अवसर पर प्रबोधक संघ के जिलाध्यक्ष भंवरसिंह, जिला मंत्री महेन्द्र भगत, छीतरमल सैनी व पवन शर्मा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...