एसटी का प्रमाण पत्र देने की मांग
एसटी का प्रमाण पत्र देने की मांग
सीकर | राजस्थान नायक महासभा की जिला शाखा की बैठक प्रदेश संरक्षक भंवरलाल नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। बैठक में नायक जाति को एसटी का प्रमाण पत्र देने समेत कई मांगों को पूरा करवाने के लिए अनशन करने का निर्णय किया गया। बैठक में बजरंगलाल, प्रेमचंद, मदनलाल, हीरालाल, विनोद, मांगीलाल, भवानीशंकर, गोपाल, रामस्वरूप, सीताराम मौजूद थे।
आधार मार्ट का शुभारंभ आज
सीकर | राणी सती रोड स्थित अशोक विहार में बुधवार को आधार मार्ट का शुभारंभ होगा। मार्ट में प्रतिदिन उपयोग में आने वाली घरेलू जरूरत की वस्तुओं के सभी प्रोडक्ट वाजिब दाम पर उपलब्ध करवाए जाएंगे। शोरूम के भरत लोहिया ने बताया कि 1000 की खरीद पर तीन प्रतिशत व 2000 की खरीद पर चार प्रतिशत व 3000 की खरीद पर पांच प्रतिशत डिस्काउंट दिया जाएगा।
भजन संध्या 21 को, 11 तोरणद्वार बनाए
सीकर | बालाजी नवयुवक मंडल की ओर से परशुराम जयंती महोत्सव के तहत 21 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 11 तोरणद्वार भी बनवाए गए हैं। महोत्सव शंकरनाथ महाराज के सानिध्य में होगा। पं. रामगोपाल पुजारी ने बताया कि मोहरसिंह गौड़, राजीव जलधारी, दीपक शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।