साइंस के साथ कॉम्पटीशन एक्सपर्ट शर्मा ने दिए सफलता के टिप्स
साइंस के साथ कॉम्पटीशन एक्सपर्ट शर्मा ने दिए सफलता के टिप्स

सीकर | राय पब्लिकेशन द्वारा संचालित शेखावाटी कॉम्पीटिशन सेंटर की ओर से मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की कामयाबी बढ़ाने को लेकर एक्सपर्ट सेमिनार हुआ। इसमें एग्जाम व साइंस एक्सपर्ट विनोद शर्मा ने छात्रों को प्रतिस्पर्धा के दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने लाइव डेमो के जरिये युवाओं को मेमोरी बढ़ाने के टिप्स दिए। इस मौके पर राजनीति विज्ञान एक्सपर्ट जीसी जाखड़, अर्थशास्त्र एक्सपर्ट कपिल चौधरी ने भी सफलता के टिप्स दिए। संपादक अभिमन्यु ने बताया कि सेंटर पर बुधवार से युवाओं का रजिस्ट्रेशन होगा तथा 19 अप्रैल को सुबह 10 बजे से फ्री डेमो क्लासेज शुरू की जाएगी।
सनशाइन होंडा को सिंगापुर में मिला ग्राहक सेटिशफिशन अवार्ड
सीकर | हवा सड़क स्थित सनशाइन होंडा को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सिंगापुर में हुई वार्षिक डीलर कॉन्फ्रेंस में ग्राहक सेटिशफिकशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड सनशाइन होंडा के डीलर प्रिंसिपल अंकित मित्तल को सर्विसेज हायेस्ट कस्टमर सेटिशफिकशन के लिए दिया गया।