पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग, रैली निकाल किया प्रदर्शन

भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की मांग, रैली निकाल किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से मंगलवार को अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर को ज्ञापन देकर गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की गई। इस दौरान पूर्व विधायक पेमाराम, रतन सिंघल, पार्षद कन्हैयालाल, किशन महरिया, सुरेंद्र फुलवारिया, कुंदनलाल आदि ने संबोधित किया। गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा नहीं करने पर 21 व 22 को सीएम वसुंधरा राजे का सीकर आगमन के दौरान विरोध किया जाएगा। रैली व सभा को सुभाष नेहरा, किसान सभा के सागर खाचरिया, नौजवान सभा के आबिद हुसैन, एसएफआई के महेश पालीवाल ने समर्थन दिया। मांग-पत्र में भारत बंद के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को जल्द रिहा करने, मुकदमा वापस लेने, एसटी, एससी के लोगों की गिरफ्तारी बंद करने व मुआवजा देने की मांग शामिल है।

सीकर. कलेक्ट्रेट पर दलित शोषण मंच की ओर से आयोजित सभा में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...