सीकर जिले के 554 विद्यालयों में से सिर्फ चार को मिला 80जी प्रमाण पत्र
माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक नथमल डिडेल ने शिक्षा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र की जनसहभागिता लागू करने के निर्देश दिए। डिडेल ने बताया कि विद्यालयों में गठित एसएमसी और एसडीएमसी के जरिए भामाशाहों से मिलने वाली राशि के बदले उन्हें आयकर में छूट देने के लिए 80जी के तहत आयकर विभाग में पंजीयन करने के लिए निर्देश दिए थे। प्राचार्यों को पूर्व में तीन बार 11 सितंबर 2017, सात नवंबर व 22 नवंबर को 80जी का पंजीयन कराने के लिए पत्र लिखा था। अभी तक 50 प्रतिशत से भी कम विद्यालयों की एसएमसी व एसडीएमसी ने पैन कार्ड के लिए भी आवेदन नहीं किया है। सीकर जिले के 554 विद्यालयों में से मात्र 216 विद्यालयों ने 16 अप्रैल 2018 तक पैन कार्ड के लिए आवेदन किया है।